पेट में गैस की समस्या
घरेलू उपचार

पेट में गैस की समस्या के 9 महत्वपूर्ण घरेलू उपचार | Gastritis Treatment

पेट में गैस की समस्या तो लगभग हर किसी को होती है, लेकिन कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में इससे ज्यादा परेशानी होती हैं। कभी-कभी, पेट में अत्यधिक गैस असुविधाजनक या दर्दनाक भी हो सकती है। अगर आप भी पेट में गैस की समस्या से परेशान है तो आप को अपने नियमित आहार में साधारण बदलाव से गैस से आपको राहत मिल सकती है। साथ ही ये बदलाव आपके पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाने में मददगार हो सकती है।

जब पेट के ऊपरी भाग में असुविधा या दर्द का अनुभव होता है तो उसे अपच (Indigestion) कहते हैं। यह सामान्यतः भोजन लेने के तुरंत बाद होता है अपच के मुख्य लक्षण (Symptoms) में से एक है पेट के ऊपरी भाग में दर्द या जलन हैं। यह मुंह में एक अम्लीय स्वाद पैदा करता (acidic taste) है जिस के बाद कब्ज या दस्त जैसे लक्षण हो सकती है।

पेट में गैस आपके पाचन तंत्र के नियमित कामकाज का एक सामान्य और मह्तवपूण हिस्सा है। विशेषज्ञ बताते हैं की वास्तव में अधिकांश लोग प्रतिदिन लगभग 14 बार गैस पास करते हैं। लेकिन कुछ मामलों में, आपकी आंतों में बहुत अधिक गैस बन सकती है और आपको सूजन या पेट में ऐंठन का अनुभव हो सकता है।

[lwptoc title=”Table Of Content” toggle=”1″ hideItems=”1″]

इस लेख में हमने कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपचार को सूचीबद्ध किया है जो पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे लोगों को इस से छुटकारा पाने में मदद कर सकती है।

पेट की गैस की समस्या के 9 घरेलू उपचार

इनदिनों व्यक्तियों के पेट में गैस की समस्या एक आमबात है। पेट में गैस की समस्या से लोगों के दिल क्षेत्र में जलन होती है। पेट में गैस की समस्या का इलाज करना बहुत महत्वपूर्ण है वरना यह समस्या एक गंभीर विकार में बदल सकती है।

  1. अजवाइन या कैरम के बीज (Ajwain or carom seeds)

विशेषज्ञ बताते है की कैरम के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है जो पाचन में मदद करता है। इसलिए पेट में गैस की समस्या से बचने या बेहतर महसूस करने के लिए आप दिन कम से कम एक बार पानी के साथ लगभग आधा चम्मच अजवायन का सेवन करना आवश्यक हैं।

  1. काली मिर्च और जीरा के साथ लहसुन का सेवन (Garlic Seasoning with Black Pepper and Cumin)

गैस की समस्या के इलाज के लिए लहसुन एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है। इसमें उपचार गुण होते हैं और यह उचित पाचन में मदद करता है। अतः पेट में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए या इसे कम करने के लिए आपको अपने भोजन और सूप में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।

  1. छाछ (buttermilk)

छाछ पेट में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए एक बेहतरीन दवा है और यह आपके पेट को शांत करने में मदद करता हैं। अतः आपको जब भी पेट में गैस की समस्या परेशान करता है तो एक गिलास छाछ लें और उसमें एक चुटकी काला नमक और पिसी हुई अजवायन मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए दिन में एक या दो बार पिएं।

  1. जीरा का पानी (cumin water)

गैस्ट्रिक या पेट में गैस की समस्या के लिए जीरे का पानी पीना सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। विशेषज्ञों के अनुसार जीरा में आवश्यक तेल होते हैं जो लार ग्रंथियों (salivary glands) को उत्तेजित करते हैं जो भोजन के बेहतर पाचन में मदद करते हैं और अतिरिक्त गैस के निर्माण को रोकते हैं। इसके सेवन के लिए एक बड़ा चम्मच जीरा लें और उसे दो कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। फिर इसे ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद इसे छान लें और खाना खाने के बाद पानी पी लें।

  1. हींग (Asafoetida)

विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि पेट में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आप लगभग आधा चम्मच हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। हींग एक एंटी-फ्लैटुलेंट (anti-flatulent) के रूप में कार्य करता है जो आंत के बैक्टीरिया (gut bacteria) के विकास को रोकता है जो आपके पेट में अतिरिक्त गैस पैदा कर सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, हींग शरीर के वात दोष (vata dosha) को संतुलित करने में मदद करती है। आयुर्वेद के अनुसार बृहदान्त्र (colon) वात दोष का मुख्य स्थान है – यह वह दोष है जो वायु से उत्पन्न होता है। जब बृहदान्त्र में वात बढ़ता है, तो पेट में गैस की समस्या उत्पन हो सकती हैं।

  1. सेब का सिरका और पानी (apple cider vinegar and water)

सेब का सिरका पेट फूलने का एक और बेहतरीन उपचार है। यह पेट में गैस की समस्या का इलाज करता है और पेट को आराम देता है। पेट में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग करने की सलाह दी जाती है, लेकिन यदि आपके पास सेब का सिरका नहीं है, तो आप नियमित सिरके का उपयोग कर सकते हैं।

  1. नींबू का गरम पानी (hot lemon water)

नींबू पाचन में मदद करता है क्योंकि इसमें एसिड होता है जो हाइड्रोक्लोरिक एसिड के निर्माण को ट्रिगर करता है, जो भोजन को तोड़ता है और उसके पाचन में मदद करता है। नींबू पेट में गैस की समस्या और सूजन के उपचार में भी प्रभावी है। अतः आपको नियमित रूप से सुबह सुबह नींबू पानी का सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए।

  1. गुड़ (Jaggery)

गुड़ आपके पाचन में सहायता करके कब्ज को रोकता है। बहुत से लोग पेट में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए खाना खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं। जीरे के साथ गुड़ मिलाने पर यह डिटॉक्स के रूप में काम करता है क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर को साफ करने में मदद करता है।

  1. पुदीना चाय (Peppermint tea)

पुदीने की चाय को कभी-कभी “पेट ठीक करने वाली चाय” भी कहा जाता है क्योंकि यह पेट में गैस की समस्या, पेट दर्द, पेट में ऐंठन, पेट फूलना, अपच और दस्त सहित कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को शांत करने और स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है।

निष्कर्ष (conclusion)

एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या कोई बीमारी तो नहीं है लेकिन कभी कभी यस पेट में दर्द और ऐठन उत्पन कर सकती है इसलिए इसका निजात महत्वपूर्ण हो जाता है। ऊपर Hindi Remedy ने पेट में गैस की समस्या के लिए कुछ घरेलू इलाज को सूचीबद्ध किया जो ज्यादातर मामलों में काम करता है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *